जिले में पहले चरण के लिए 6 हजार टीचर्स की वरिष्ठता सूची प्रकाशित होगी

primarymaster.in


जिले में पहले चरण के लिए 6 हजार टीचर्स की वरिष्ठता सूची प्रकाशित होगी

सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके पहले चरण में छह हजार से अधिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद इस सूची पर आपत्तियां मांगी जाएगी। आपत्तियां के निस्तारण के बाद अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रमोशन नहीं हुए हैं।

पहले चरण में बीएसए ने बीईओ से ब्लॉकवार शिक्षकों की सूची मांगी थी। इसमें पांच साल से अधिक का अनुभव रखने वाले शिक्षकों को शामिल किया है। बीईओ ने ब्लॉकवार वीएसए कार्यालय को सूची भेजी है। इस सूची में छह हजार से अधिक शिक्षक शामिल किए गए हैं। यह सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। इस सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। अगर शिक्षकों की कोई जानकारी गलत अंकित हो गई है, तो वह आपत्ति देकर इसे संशोधित करवा सकते हैं।

इस सूची के फाइनल हो जाने के बाद

 बीईओ से रिक्तियां की जानकारी ली जाएगी। रिक्तियां आने के बाद सूची से प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों को प्रमोट किया जाएगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सूची जारी करके आपत्तियां ली जाएगी। पद निर्धारित होते ही प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

जिले में पहले चरण के लिए 6 हजार टीचर्स की वरिष्ठता सूची प्रकाशित होगी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Supplero – Supplement Store WooCommerce Theme Support Automator Support Board – Chat And Help Desk Suppre – Urban Wear WooCommerce Theme Supreme Tables SupremeCourt – Law Firm and Attorney WordPress Theme Supro - Minimalist AJAX WooCommerce WordPress Theme Suqat - Single Property WordPress Theme Surfy – Surfing and Water Sports WordPress Theme SurvForm – Survey Form Builder Plugin For WordPress