शिक्षा का बजट घटाया, स्कूलों पर ताले लगाए, कैसे बनेंगे विश्वगुरु?: पल्लवी

primarymaster.in


शिक्षा का बजट घटाया, स्कूलों पर ताले लगाए, कैसे बनेंगे विश्वगुरु?: पल्लवी

प्रयागराज। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, किसान, मजदूर और निजीकरण के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि जब शिक्षा का बजट घटाया जा रहा है और प्राथमिक विद्यालयों पर ताले लगाए जा रहे हैं, तो देश विश्वगुरु कैसे बनेगा?

अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि देश का सबसे बड़ा क्षेत्र कृषि है, लेकिन खेत-खलिहान उजाड़े जा रहे हैं। किसानों की जमीन एक्सप्रेसवे के नाम पर ली जा रही है। अन्नदाता मजबूर होकर शहरों में मजदूरी करने को विवश हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किया आह्वान

पल्लवी पटेल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से शिक्षा, रोजगार और किसानों से जुड़े सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग के नाम पर सरकार पर विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया।

जातिगत जनगणना और सामाजिक हिस्सेदारी की मांग

उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए जातिगत जनगणना कराकर सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और हिस्सेदारी देनी होगी। डॉ. सोनेलाल पटेल ने सबका साथ और सबकी हिस्सेदारी का संकल्प दिया था। पार्टी इसी विचार को आगे बढ़ा रही है।

पल्लवी पटेल ने कहा कि पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के सामने आज भी चुनौतियां हैं। लोगों को चुप रहने के बजाय अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी।

लोकतांत्रिक तरीके से सवाल उठाने की अपील

विधायक ने लोगों से आंदोलन और लोकतांत्रिक तरीकों से सरकार से सवाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने किया।

रैली को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हफीज मोमिन, प्रो. गंगाराम यादव, आनंद हिराराम, उदल राजभर, साधना साहू, अजय पटेल, अधिवक्ता दिलीप पटेल, रामशिला पटेल और राजेश प्रधान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भी सत्ता के साथ व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिक्षा का बजट घटाया, स्कूलों पर ताले लगाए, कैसे बनेंगे विश्वगुरु?: पल्लवी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium TheFox | Responsive Multi-Purpose WordPress Theme TheFutur – Creative Portfolio & Agency Theme TheGem – Creative Multi-Purpose PSD Template TheGem – Creative Multi-Purpose High-Performance WordPress Theme TheGuide – Online Documentation WordPress Theme TheLoke – Multi-Purpose & Electronics Store WooCommerce Theme Themebau – Minimal Portfolio & Agency WordPress Theme Themebox – Digital Products Ecommerce WordPress Theme ThemeIsle Adrenaline PT WordPress Theme ThemeIsle Didi WordPress Theme