छात्रवृत्ति परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, 13 तक करें आपत्ति
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 की उत्तरकुंजी शनिवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट http//entdata.co.in पर जारी कर दी गई। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार, किसी अभ्यर्थी को वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरमाला पर यदि कोई आपत्ति हो तो 13 नवंबर की शाम छह बजे तक ई-मेल के माध्यम से ऑनलाइन संज्ञान में ला सकता है।
https://entdata.co.in/key1_nmms2026.pdf
https://entdata.co.in/NMMS202728/c2.php
अभ्यर्थियों को आपत्ति से संबंधित साक्ष्य अपलोड करना अनिवार्य है। साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उसे प्रथम दृष्टया निरस्त मान लिया जाएगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। व्यकिगात, पत्राचार एवं मोबाइल आदि किसी अन्य माध्यम से कोई भी आपत्ति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि एक नवंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों के 505 केंद्रों पर आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में पंजीकृत राजकीय, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय एवं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्यनरत 174662 छात्र-छात्राओं में से तकरीबन 42 हजार अनुपस्थित थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



