शिक्षामित्र के घर से सात लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी

primarymaster.in

Updated on:


 शिक्षामित्र के घर से सात लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी

बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की रात शिक्षामित्र shikshamitra के घर में घुसकर चोरों ने सात लाख के जेवर व 50 हजार रुपये पार कर दिए। चोरी की सूचना पर पुलिस police ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। 

ग्राम इटवा के मजरे रघुनाथपुर भैंसाबाबा थान निवासिनी बिनू पांडेय ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय vidyalay तेलिया रतनपुर में शिक्षामित्र है। शनिवार को घर में कोई नहीं था, जिसके चलते ताला लगाकर वह स्कूली गई थी। छुट्टी होने पर वहीं से अपने मायके नौशहरा गांव चली गई थी।

रात में घर लौटी तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर मकान के पिछले हिस्से से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। घर में रखा सोने का झुमका, दो कंगन, जंजीर, कान की बाली व दो चांदी का पायजेब सहित करीब सात लाख रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। पुलिस police को चोरी की सूचना दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को पीड़िता के घर भेजा गया। छानबीन की जा रही है। चोरी के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षामित्र के घर से सात लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment