UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, लखनऊ से लेकर मेरठ तक का जानें क्या है हाल
लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम अवलोकन के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय ठंड और नमी (आर्द्रता) का स्तर काफी बढ़ गया है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में हवा की गति शांत रहने और उच्च आर्द्रता के कारण कोहरे और धुंध की स्थिति बनी हुई है।
लखनऊ में सुबह 6:30 बजे तक तापमान 13 डिग्री और आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। शहर में हवा पूरी तरह शांत है। मौसम केंद्र के अनुसार, आज लखनऊ में सूर्योदय सुबह 06:28 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 05:15 बजे होगा।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के अन्य बड़े शहरों का वर्तमान मौसम इस प्रकार है-
बरेली में तापमान 13.4 डिग्री रहेगा। बुधवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
प्रयागराज यानी संगमनगरी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिन के तापमान में गिरावट के बाद अब रात की ठंड भी तेजी से बढ़ने लगी है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को घटकर 14.6 डिग्री पर पहुंच गया।
तापमान में इस गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। अगले छह दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने के संकेत हैं।
वहीं बहराइच का तापमान 14.4 डिग्री रहेगा। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने व हवा के पश्चिमी चलने के आसार
गोरखपुर में तापमान 15 डिग्री रहेगा। बुधवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ हो जाएगा। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 67 न्यूनतम प्रतिशत 34 दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को तापमान 21.6 डिग्री रहने का अनुमान है और आर्द्रता 62 प्रतिशत रह सकती है। हवा शांत रहेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



