बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, सिर्फ दो रुपये कीमत


बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, सिर्फ दो रुपये कीमत

भोपाल, एजेंसी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुर्गियों व पक्षियों को बर्ड फ्लू की बीमारी से बचाने के लिए विकसित पहला स्वदेशी टीका एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित किया। इसकी एक खुराक की कीमत एक से दो रुपये के बीच होगी।

भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि स्वदेशी टीका बर्ड फ्लू की रोकथाम और पशु स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बर्ड फ्लू से मुर्गियों की बड़े पैमाने पर मौत और पोल्ट्री किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह टीका भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। केंद्रीय मंत्री चौहान के कहा कि भारत में बर्ड फ्लू का पहला प्रकोप 2006 में महाराष्ट्र के नवापुर में सामने आया था, जहां करीब 10 लाख मुर्गियां मरी थीं।

अपनी तरह का पहला टीका

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह टीका भारत में अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (एचपीएआई) वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए के विरुद्ध विकसित अपनी तरह का पहला टीका है। एचपीएआई को आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है और यह मुर्गियों और अन्य पक्षियों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है। इसके प्रकोप से संक्रमित पक्षियों की मौत हो सकती है।

बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, सिर्फ दो रुपये कीमत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Envira Gallery | CSS Addon Envira Gallery | Deeplinking Addon Envira Gallery | Defaults Addon Envira Gallery | Downloads Addon Envira Gallery | Dropbox Importer Addon Envira Gallery | Dynamic Addon Envira Gallery | EXIF Addon Envira Gallery | Featured Content Addon Envira Gallery | Fullscreen Addon Envira Gallery | Gallery Themes Addon