अटल विद्यालय में द्वितीय सत्र की कक्षाएं कल से

primarymaster.in


 लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत 720 विद्यार्थियों के साथ बृहस्पतिवार से द्वितीय सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। यहां पंजीकृत छात्रों को पढ़ाई के साथ आधुनिक तकनीक से जुड़ने का मौका मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस मुहिम के साक्षी बनेंगे।

श्रमिक व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय की शुरुआत की गई है। पिछले सत्र से शुरू हुई इस व्यवस्था से जुड़कर विद्यार्थी हर स्तर पर सशक्त हो रहे हैं। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर तकनीक व डिजिटल लर्निंग की सुविधाएं दी जा रही है। प्रत्येक विद्यार्थियों के लिए रहने और भोजन की सुविधा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य

सुखबीर सिंह ने बताया कि 6, 7 व 9वीं कक्षा में कुल पंजीकृत 720 में से 560 विद्यार्थियों का पंजीकरण इसी सत्र में हुआ है। द्वितीय चरण में 6 और 9वीं कक्षा की पढ़ाई 12 सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं बच्चों को किट देकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। इसे लेकर मंगलवार को श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आने-जाने वाले मार्ग की मरम्मत और हेलीपैड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

अटल विद्यालय में द्वितीय सत्र की कक्षाएं कल से

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment