12वीं तक के रजिस्ट्रेशन की फिर बढ़ी अंतिम तिथि

primarymaster.in


 प्रयागराज यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक के पंजीकरण की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। शासन के उप सचिव संजय कुमार की ओर से 12 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर और परीक्षा शुल्क की सूचना के साथ छात्र-छात्राओं के विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।

प्रधानाचार्य 26 से 30 सितंबर तक छात्रों के विवरण की जांच करेंगे और एक से पांच अक्तूबर तक त्रुटि संशोधन का मौका मिलेगा। डीआईओएस के जरिए बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में फोटोयुक्त नामावली भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। वहीं कक्षा नौ व 11 के परीक्षा शुल्क समेत विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गई है।

12वीं तक के रजिस्ट्रेशन की फिर बढ़ी अंतिम तिथि

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment