मेडिकल (एमबीबीएस) की सात हजार सीटें बढ़ीं

primarymaster.in


 मेडिकल कॉलेजों में इस साल ज्यादा छात्रों को प्रवेश के मौके मिलेंगे, क्योंकि एमबीबीएस की 6872 सीटें बढ़ गई हैं। बीते वर्ष कुल 1,08,940 थीं, जो इस वर्ष बढ़कर 1,15,812 हो गई हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मीडिया को मंत्रालय की 100 दिन की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में 706 मेडिकल कॉलेज थे। 2024-25 के दौरान इनकी संख्या बढ़कर 766 हो गई है। इनमें 423 सरकारी एवं 343 निजी मेडिकल कालेज हैं। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के साथ ही पीजी सीटों में भी इजाफा हुआ है। मेडिकल की पीजी सीटें गत वर्ष 69,024 थीं, जो इस वर्ष 73,111 हो गई। उन्होंने कहा, देश में 2013-14 में एमबीबीएस की सीटें 51,348 थीं और मेडिकल कॉलेज 379 थे। तब पीजी की सीटें 31,185 थी। एनडीए शासन में मेडिकल सीटें एवं कालेज दोगुने से भी ज्यादा बढ़े हैं।

अवसर: मेडिकल (एमबीबीएस) की सात हजार सीटें बढ़ीं

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment