एक शिक्षक पिता का वीडियो वायरल हो रहा ….सीएम साहब, शोहदे ने जीना दुश्वार कर दिया..

primarymaster.in


  औरैया, । एक शिक्षक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बेटी और परिवार को शोहदे से बचाने की फरियाद मुख्यमंत्री से की है। इसमें पिता कह रहा है कि बेटी को शोहदा और उसका परिवार बुरी तरह परेशान कर रहा है। फोन, मैसेज और पीछा करना, धमकाना लंबे समय से जारी है। रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने तहरीर बदलवा कर मारपीट का मामला बना दिया।

मुख्यमंत्री जी मेरे परिवार की सुरक्षा करते हुए हमें पलायन से बचाइए। एसपी का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। UPDATEMARTS’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मामला औरैया कोतवाली का है। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी को एक शोहदा परेशान कर रहा है। परेशान होकर उसने हाईस्कूल पास करने के बाद बेटी को दूसरे स्कूल में दाखिला दिला दिया। पढ़ाई में उसकी बेटी होशियार है। हाईस्कूल में नब्बे फीसदी नंबर आए थे। अब वह लड़का जबरन शादी का दबाव 

बना रहा है।

एक शिक्षक पिता का वीडियो वायरल हो रहा ….सीएम साहब, शोहदे ने जीना दुश्वार कर दिया..

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment