मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस 3 अक्तूबर को मिशन शक्ति फेज पांच का शुभारंभ करेंगे। मुख्य सचिव ने इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए अधिकारियों से कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां संबंधित विभागों द्वारा पूरा कर ली जाएं। सभी जनपदों को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा जाए। लखनऊ के साथ समस्त जनपदों में महिला सशक्तीकरण रैली का आयोजन किया जाए।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस विषय पर अधिकारियों संग अहम बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ के तर्ज पर सभी कमिश्नरेट्स में महिलाओं के लिए ‘पिंक बूथ’ का निर्माण किया जाए। ‘पिंक स्कूटी/पिंक पेट्रोल’ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक थाने में महिला बैरक की व्यवस्था होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थलों यथा मॉल, सार्वजनिक स्मारक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर आदि पर शिशुओं के लिए फीडिंग रूम्स की व्यवस्था कर ली जाए।
इसके अलावा औद्योगिक शहरों में सेल्फ ग्रुप महिलाओं के माध्यम से कैंटीन का संचालन किया जाए। लखनऊ और नोएडा में वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जाए। सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए शौचालय की पृथक से व्यवस्था होनी चाहिए। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता के संबंध में 03 माह (90 दिवस) की अवधि के दौरान 10-10 दिवस के 09 विशेष अभियान संचालित किये जायेंगे। महिलाओं एवं बच्चियों से संबंधित साइबर अपराध के पंजीकृत अभियोगों एवं प्रार्थना पत्रों के शत प्रतिशत निस्तारण के लिए प्रथम 10 दिवस ऑपरेशन गरुड़ संचालित किया जायेगा। 11 से 20 दिवस एसिड की अवैध बिक्री एवं वितरण के विरुद्ध ऑपरेशन शील्ड, 21 से 30 दिवस अश्लील सीडीसंचालित किया जायेगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




