छेड़छाड़ से परेशान थी शिक्षक की पत्नी

primarymaster.in


 रायबरेली। शिक्षक परिवार छेड़छाड़ के आरोपी से परेशान था। शिक्षक की पत्नी ने रायबरेली में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी अहोरवा भवानी चौराहे जाकर शिक्षक को धमकाया था। इस पर पुलिस भी बुलाई गई थी। दिल दहलादेने वाली वारदात के बाद उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। 18 अगस्त को शिक्षक सुनील कुमार की पत्नी पूनम ने रेली शहर कोतवाली में  रायबरेली का मुकदमा दर्ज कराया था। 

पुलिस ने आरोपी चंदन वर्मा निवासी तेलियाकोट रायबरेली के खिलाफ मुकदमा कर हिरासत में लेकर कार्रवाई की थी। आरोप था कि अश्लील हरकत की और मारपीटा। पहले शिक्षक अपने परिवार के साथ रायबरेली शहर में रहते थे। आरोप है कि इस केस के बाद आरोपी अहोरवा भवानी गया और शिक्षक को धमकी दी थी। तब शिक्षक ने पुलिस बुलाई थी। लेकिन तब मामला रफा-दफा कर दिया गया था। इसके बाद शिवरतनगंज थाने में तहरीर भी दी थी।

आरोपी के घर में लगा ताला : अहोरवा भवानी में वारदात के बाद छेड़छाड़ के आरोपी की तलाश में कोतवाली पुलिस जुट गई। पुलिस आरोपी के तेलियाकोट के घर पहुंची। लेकिन घर में ताला लगा मिला। आरोपी की शादी नहीं हुई है। वह अपनी मां के साथ रहता था। रायबरेली पुलिस अब चंदन वर्मा की तलाश कर रही है।

लखनऊ से अफसर घटनास्थल पर पहुंचे : अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में परिवार के साथ हंसी खुशी से रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार और उनके परिवार की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की गई कि उससे पूरा पुलिस महकमा हिल गया।

लखनऊ से भागते हुए अफसर मौके पर पहुंचे सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने लगे। यह क्रम गुरुवार देर रात तक चलता रहा और अफसरों की आवाजाही भी चलती है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आखिर घटना के पीछे हत्यारों की क्या वजह रही होगी और इसके पीछे उनका क्या मकसद रहा होगा। इन्हीं सवालों के बीच लखनऊ से पहुंचे अफ्सर बूझते रहे। शिक्षक और उसके परिवार की हत्या पुलिस के लिए एक अनलसुलही पहेली बन गई। वहीं क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद क्षेत्रीय लोग भी दहशत में है। इस मामले में पुलिस किसी पुरानी रंजिश या करीबी की भूमिका को तलाश रही है।

अमेठी हत्याकांड: छेड़छाड़ से परेशान थी शिक्षक की पत्नी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment