कर्मचारियों ने एनपीएस-यूपीएस को बताया धोखा

primarymaster.in


 उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेश आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के संयुक्त अधिवेशन का आयोजन शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग परिसर के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। संयुक्त राज्य सम्मेलन में प्रदेश भर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाते हुए एनपीएस और यूपीएस धोखा है के नारे से विश्वेश्वरैया सभागार गूंज उठा। संयुक्त अधिवेशन में नई कार्रकारिणी का गठन किया गया और पुरानी पेंशन बहाली से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती समेत 17 सूत्री मांगों का एजेंडा सीएम को सौंपने पर सहमति बनी।

उप्र. फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप पाण्डे, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार यादव व उपाध्यक्ष सुनीत सोलंकी, अशोक कुमार शर्मा, योगेश कुमार, अनिल अवस्थी, यशंवत राय के अलावा महामंत्री मंसूर अली, अतिरिक्त महामंत्री जय प्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री योगेश, प्रांतीय मंत्री राजीव सेंगर, संगठन मंत्री दीपक सचान, कोषाध्यक्ष आशीष खरे, प्रांतीय मंत्री अशोक कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष रेखा तोमर बनाए गए।

महासंघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने कमल अग्रवाल: उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की नई निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कमल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सत्य नारायण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हर्षित कुमार मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष रेखा तोमर, अध्यक्ष लाखन सिंह चखहान, उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, रवींद्र कुमार मधुर, महामंत्री अशोक कुमार सिंह, प्रांतीय मंत्री हुकुम सिंह बघेल, मंत्री कुलदीपक सिंह, मंत्री विवेक पाल व रेखा चुनी गई। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष हाकिम सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार चुने गये।

कर्मचारियों ने एनपीएस-यूपीएस को बताया धोखा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment