आज से शुरू होगी स्कूल चलो अभियान की मुहिम – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 प्रयागराज :

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में महापौर गणेश केसरवानी की अगुवाई में संगोष्ठी होगी। इसमें प्रत्येक गांव और मुहल्लों में बच्चों को बेसिक स्कूलों में पंजीयन कराने, जो पढ़ाई छोड़ चुके हैं उन्हें दोबारा स्कूल लाने के लिए प्रयास करने का आह्वान होगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट, कटरा, जगराम चौराहा होते हुए रैली निकाली जाएगी। आयोजन में सभी क्षेत्रों के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, डीएम व सीडीओ प्रतिभागिता करेंगे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छह से 14 वर्ष के बच्चों का निश्शुल्क एवं

अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। निश्शुल्क पुस्तकें, वर्कबुक, दो सेट यूनिफार्म, जूते, मोजे, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी के साथ मध्याह्न भोजन की व्यवस्था रहेगी।

नामांकन नौवीं में करवाकर बीईओ को देनी होगी सूची: बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान को लेकर डीएम के निर्देशन में बैठक हुई। इसमें बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने का लक्ष्य तय हुआ। कक्षा पांच के बच्चों का निकटवर्ती जूनियर विद्यालय कक्षा छह में नामांकन, कक्षा एक में अधिकतम 30 बच्चों का पंजीयन का लक्ष्य है। विद्यालय प्रमुख 15 अप्रैल तक की भ्रमण कार्ययोजना बनाते हुए क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment