अमेठी सिटी। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने, शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने और बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि तीन स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
राजकीय हाईस्कूल चेता बुजुर्ग में निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले, लेकिन दो सहायक अध्यापक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए।
एक्सेल रेयर पब्लिक स्कूल कटोरा में बिना मान्यता कक्षा 12 तक पढ़ाई होती मिली। विद्यालय प्रबंधन मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह भी सामने आया कि संस्थान अपने स्तर पर ड्रेस, किताब और स्टेशनरी उपलब्ध करा रहा था, जो नियमों के विपरीत है। पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
आशाराम पब्लिक स्कूल पूरे हकीम जायस में भी मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित मिलीं। यहां कक्षा 10 तक पढ़ाई कराई जा रही थी, जबकि अनुमति केवल कक्षा पांच तक की बताई गई। आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कटोरा में भी बिना मान्यता कक्षा 12 तक शिक्षण कार्य चलता मिला। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए।
डीआईओएस ने किया औचक निरीक्षण, मिलीं खामियां
—
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





