नीट-यूजी में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन न होने पर भी छात्र दे सकेंगे परीक्षा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी के ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों को एक बड़ी राहत दी है। इसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन न होने की स्थिति में भी किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा। ऐसी स्थिति में उनसे सिर्फ एक अंडरटेकिंग लेकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाएगी।

नीट-यूजी की परीक्षा देशभर में 3 मई को आयोजित होगी। इसमें इस बार 22 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।

एनटीए ने यह कदम तब उठाया है, जब परीक्षा के ठीक पहले कई बार बायोमेट्रिक मशीन में खराबी और आधार नेटवर्किंग में दिक्कत के चलते वेरिफिकेशन में परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा से पहले किसी तरह के तनाव में डालने के बजाय उन्हें लिखित अंडरटेकिंग का विकल्प दिया गया है।

एनटीए ने जारी निर्देश में साफ कहा है कि परीक्षा के दौरान यानी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक छात्रों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के नाम पर बिल्कुल भी परेशान न किया जाए।

नीट-यूजी के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी और फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की व्यवस्था बनाई गई है। इसमें परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के बाद छात्रों का पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है, उसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी जाती है।

वाणिज्य व सांख्यिकी के छात्र भी दे सकेंगे यूजीसी-नेट

उच्च शिक्षा संस्थानों में वाणिज्य व सांख्यिकी विषय की पढ़ाई कर रहे छात्र भी अब यूजीसी-नेट दे सकेंगे। यूजीसी ने छात्रों की मांग पर इन दोनों विषयों को यूजीसी-नेट के विषयों की सूची में शामिल करने की अनुमति दे दी है। जून सत्र में होने वाले यूजीसी-नेट में ही दोनों विषय शामिल होंगे। अभी यूजीसी-नेट की परीक्षा में करीब 85 विषय शामिल हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment