यूपीटीईटी: शिक्षकों को विशेष अवकाश, शिक्षामित्रों को इनकार – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

दो से चार जुलाई तक होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में परिषदीय शिक्षकों और शिक्षामित्रों के बीच भेदभाव एक बार फिर सामने आ गया है। विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से मंगलवार को यूपीटीईटी में शामिल हो रहे प्रदेशभर के 1.85 लाख शिक्षकों के लिए विशेष अवकाश की मंजूरी दी है, लेकिन इसी परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हजारों शिक्षामित्रों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

यह तब है जबकि बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की तरह ही शिक्षामित्रों को भी परीक्षा में शामिल होने की एनओसी (अनापत्ति) प्रमाणपत्र दिया है। पहले भी शिक्षामित्रों के साथ इस प्रकार की अनदेखी होती रही है। बेसिक शिक्षा विभाग जब शिक्षक भर्ती का दबाव बनता है तो वह छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) में शिक्षामित्रों को जोड़ते हुए पर्याप्त संख्या का दावा करता है। 1 प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के कंधे से कंधा मिलाकर पढ़ाने में भी शिक्षामित्र पीछे नहीं रहते, लेकिन कभी गजेठ तो कभी अवकाश व अन्य सुविधाओं के लिए उन्हें हमेशा निराशा हाथ लगती है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर के 1.43 शिक्षामित्रों में नाराजगी है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी का कहना है कि शिक्षकों की तरह शिक्षामित्रों को भी यूपीटीईटी के लिए विशेष अवकाश मिलना चाहिए था।

जिले के 53 केंद्रों पर 940 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गुरुवार से शनिवार तक प्रस्तावित यूपीटीईटी के लिए प्रयागराज में 53 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 96626 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने 53 केंद्रों पर 940 परिषदीय और माध्यमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।

साढ़े तीन हजार शिक्षक देंगे परीक्षा
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के यूपीटीईटी में शामिल होने के लिए समन्यगरी के साढ़े तीन हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों ने एनओसी ली है। तमाम शिक्षामित्र भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय गदवा रोदाबाद के सुशील कुमार मिश्र का परीक्षा केंद्र डीटी कॉलेज जीनपुर, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर रोदाबाद के विनोद कुमार तिवारी का केंद्र उनाभव इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट जीनपुर, प्राथमिक विद्यालय एड़े जुड़ई हंडिया के कृष्णकांत के परीक्षा केंद्र जीआईसी कछवा बाजार मिर्जापुर में होनी है। प्राथमिक विद्यालय हंडिया की शिक्षामित्र सुनीता देवी का परीक्षा केंद्र संगम इंटरनेशनल स्कूल कटरा, मेदीगंज प्रतापगढ़ में है।

पर्यवेक्षकों ने डाला डेरा
चार साल बाद होने जा रही परीक्षा में पंजीकृत 19,94,661 अभ्यर्थियों के लिए 60 जिलों में कुल 955 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए चयन आयोग से नामित पर्यवेक्षकों सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस के साथ ही आयोग के सदस्यों ने जिलों में डेरा डाल दिया है। एसटीएफ से लेकर एलआईयू तक की टीमें सक्रिय हैं। दो जुलाई को 9:30 से 12 बजे तथा 2:30 से पांच बजे तक की दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।

एआई से करेंगे निगरानी

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। चार दिन पहले महाराष्ट्र टीईटी का पेपर लीक होने के बाद गुरुवार से शनिवार तक यूपीटीईटी के आयोजन को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बुधवार को सभी 60 जिलों के कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर तैयारी की समीक्षा की और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों को एवं सभी अहम हिस्सों को एआई सीसीटीवी से आच्छादित कर जिले के कंट्रोल रूम तथा चयन आयोग में स्थापित अत्याधुनिक एआई कैमरों से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड रूम से जोड़ा जा चुका है। आयोग के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की कनेक्टिविटी का परीक्षण कर लिया गया है। चयन आयोग ने प्रत्येक जिले के लिए एक-एक सदस्य, सेवानिवृत्त आईएएस व रिटायर आईपीएस को प्रेक्षक के रूप में नामित कर भेजा है। सभी पर्यवेक्षकों ने बुधवार को ही अपने आवंटित जिले में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ली। शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा उनकी निगरानी टीमें परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगी।

रेलवे ने की विशेष ट्रेन संचालन की तैयारी

प्रयागराज। दो से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मंडल कार्यालय में बार रूम स्थापित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि जरूरत पड़ने पर परीक्षा विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मी, आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की गई है। वहीं, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र सिंह ने बताया कि ऑन डिमांड बसों का संचालन होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment