स्कूलों में बच्चों के नामांकन में 37 लाख की आई गिरावट

primarymaster.in


 दिल्ली, देशभर में स्कूली शिक्षा के नामांकन में 37 लाख से अधिक की गिरावट आई है। यह गिरावट एससी, एसटी, ओबीसी और लड़कियों के वर्ग में सबसे अधिक है। वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में स्कूली शिक्षा की विभिन्न श्रेणियों में यह गिरावट दर्ज की गई है। माध्यमिक के तहत कक्षा नौंवी से 12वीं में यह गिरावट 17 लाख से अधिक है। हालांकि, प्री-प्राइमरी के नामांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिक्षा मंत्रालय की एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यू-डीआइएसई प्लस) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। इसके अनुसार, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्र नामांकन में 37.45 लाख की गिरावट आई है।

वर्ष 2023-24 में सकल नामांकन 24.80 करोड़ था। इससे पहले वर्ष 2022-23 में 25.17 करोड़ तो वर्ष 2021-22 में करीब 26.52 करोड़ था। इस प्रकार वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-

2023-24 में स्कूली शिक्षा की विभिन्न श्रेणियों में यह गिरावट

राज्यों में स्कूल, शिक्षक व छात्रों की उपलब्धता अलग-अलग

24 में इस आंकड़े में 37.45 लाख की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, प्रतिशत में यह आंकड़ा सिर्फ 1.5 है। इस दौरान दौरान छात्राओं की संख्या में 16 लाख की गिरावट आई, जबकि छात्रों की संख्या में 21 लाख की गिरावट आई। कुल नामांकन में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व लगभग 20 प्रतिशत था। अल्पसंख्यकों में 79.6 प्रतिशत मुस्लिम, 10 प्रतिशत ईसाई, 6.9 प्रतिशत सिख, 2.2 प्रतिशत बौद्ध, 1.3 प्रतिशत जैन और 0.1 प्रतिशत पारसी थे।

स्कूलों में बच्चों के नामांकन में 37 लाख की आई गिरावट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment