नीट-जेईई में निर्णायक हो सकते हैं बारहवीं के अंक, नतीजे 20 जुलाई को आएंगे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


नई दिल्ली, एजेंसी। नीट-यूजी और जेईई के स्कोर पर आधारित मेडिकल और इंजीनियरिंग दाखिलों की मेरिट में अब 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मिले अंक भी शामिल हो सकते हैं।

केंद्र की उच्च स्तरीय समिति ने बोर्ड परीक्षा के अंकों को 50 प्रतिशत तक वेटेज (महत्व) देने का सुझाव दिया है। हालांकि, अंतिम प्रस्ताव सरकार को सौंपा जाना बाकी है। सूत्रों के अनुसार, 2025 में गठित शिक्षा मंत्रालय की नौ सदस्यीय समिति परीक्षा प्रणाली को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगी। इनमें सबसे अहम है कि नीट व जेईई के स्कोर पर आधारित प्रवेश प्रक्रिया में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जा सकता है। अभी मेडिकल- इंजीनियरिंग में दाखिले नीट-जेईई के स्कोर के आधार पर होते हैं। पैनल की अंतिम रिपोर्ट आने वाले हफ्तों में सरकार को सौंपे जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्रों को कई मौके देना और ऑन डिमांड कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) भी सिफारिशों में शामिल हो सकते हैं।

नीट पुनर्परीक्षा के नतीजे 20 जुलाई को आएंगे

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई तक घोषित हो सकता है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया और शैक्षणिक सत्र में देरी नहीं होने दी जाएगी। 21 जून को पुनर्परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment