आरोप साबित न होने तक न रोकें शिक्षकों का वेतन

primarymaster.in


 Firozabad News: आरोप साबित न होने तक न रोकें शिक्षकों का वेतन

फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षकों की लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुंकार भरी। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांगों के पूर्ण न होने पर शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष डॉ.बीएन सिंह एवं जिला मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों पर आरोप साबित न होने तक उनका वेतन अवरुद्ध नहीं किया जाए। वहीं इस अवसर पर दिव्यांग शिक्षकों के भत्ते को लेकर आ रही समस्याओं को उठाते हुए इनके निस्तारण की मांग की।

वहीं बोर्ड परीक्षा ड्यूटी एवं मूल्यांकन का पारिश्रमिक वक्त पर न मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि ड्यूटी लगाने में पारदर्शिता बरती जाए। कई शिक्षक बोर्ड परीक्षा के कार्य से ड्यूटी कटवा लेते हैं, लेकिन अधिक पारिश्रमिक वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी ड्यूटी लगा दी जाती है।शिक्षकों ने 25 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर मांगें पूर्ण न हुई तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला प्रवक्ता राजू सिंह कुशवाहा, भूमि राज सिंह,अमित सिंह, आशीष देव,गोविंद यादव, शशिकांत सिंह, मनीष प्रताप सिंह, साहब राम वर्मा, कमलेश शर्मा, नीरज सिंह, विजय बहादुर यादव, डॉ. सत्येंद्र कुमार, जय किशन गौरव, विपिन चंद्र, राजीव राम, गौरव बघेल, प्रमोद चौरसिया,जयप्रकाश राजपूत, संदीप कुमार मौर्य, श्रवण यादव, गौरी शंकर, राम आशीष, शैलेंद्र सिंह, मो. हाशिम आदि उपस्थित रहे।

आरोप साबित न होने तक न रोकें शिक्षकों का वेतन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Naturely – Natural Cosmetics & Beauty Template Kit NaturePress – Ecology & Environment WordPress Theme Nautica – Responsive WooCommerce WordPress Theme Navian – Multi-Purpose Responsive WordPress Theme Naxly – Data Science & Analytics WordPress Theme Nayaka – Nail Salon & Beauty Care Elementor Template Kit Nazareth | Church & Religion WordPress Theme Ncmaz – News Magazine Full Site Editing WordPress Block Theme Nearby Places WordPress Plugin Nedril – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme