माध्यमिक स्कूलों का भी बदला समय
प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़े प्रदेशभर के 27 हजार से अधिक माध्यमिक स्कूलों का मंगलवार से समय बदल गया है। अब कक्षाएं सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक चलेंगी। 06 मई को जारी गजट के अनुसार एक अक्तूबर से 31 मार्च तक यही टाइमिंग रहेगी। 9:30 से 9:45 तक प्रार्थना सभा, 9:45 से 12:25 तक चार कक्षाएं संचालित होने के बाद 12:25 से 12:50 तक मध्यावकाश होगा। उसके बाद 3:30 बजे तक चार कक्षाएं संचालित होंगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






