लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा, स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी से भेजे जाने हैं।
हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में राशि ट्रांसफर की है। अब लाभ से छूटे बच्चों के लिए राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया तेज की गई है। इनमें ज्यादातर बच्चों के अभिभावकों के आधार नहीं बने हैं, इसलिए राशि भेजने में दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को अभिभावकों के आधार बनवाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





