स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, 100% नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने का दिया संदेश – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपने बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

खंड शिक्षा अधिकारी गिलेलाल फूलचंद्र मौर्य ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय अगरसीहा से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी, सहायक अध्यापक सुरभि पाण्डेय तथा शिक्षा मित्र संदीप कुमार यादव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नीम, गुड़हल और तुलसी के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विद्यालय में हरित वातावरण विकसित करने की दिशा में यह पहल सराहनीय रही।

कई विद्यालयों ने निकाली रैली

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र इकौना के विभिन्न विद्यालयों ने भी रैलियां निकालीं। इनमें प्रमुख रूप से प्राथमिक विद्यालय बंजरही, उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ पंडित, पीएम श्री विद्यालय कटरा गुलरिहा, प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ गुलरिहा तथा प्राथमिक विद्यालय नथपुरवा शामिल रहे।

अभिभावकों से की गई अपील

रैली के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं तथा नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।

स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रदेश के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, ड्रॉपआउट दर को कम करना तथा प्राथमिक शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाना है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment