शिक्षकों का एरियर 15 दिनों में न मिला तो होगा आंदोलन
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया ने शिक्षकों के बकाया वेतन यानि एरियर को लेकर प्रभारी बीएसए संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा है। कहा है कि करीब छह साल बाद भी शुरुआती दौर का एरियर नहीं मिला है। अगर 15 दिनों में समस्या न सुलझी तो आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। आरोप लगाया कि बिना किसी सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य कराना असंभव सा हो गया है। आगे कहा कि वर्तमान में लगभग 250-300 शिक्षकों के एरियर बकाया है। विभाग के अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों को गलत सूचना भेजते हैं। साथ ही यह भी कहा कि कई ऐसे शिक्षकों को विभाग ने खास बना कर रखा है जो
●यूटा ने लगाया 06 वर्षों के बाद भी शिक्षकों को शुरुआती दौर का एरियर न मिलने का आरोप
●विभाग की ओर से कोई न कोई बहाना बनाकर परेशान किया जा रहा
अन्य अध्यापकों का शोषण करवाते हैं। यह शिक्षक कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर शिक्षकों का एरियर 10-15 दिनों में न निकला तो उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। उच्च न्यायालय में भी रिट दायर कर आंदोलन होगा। ज्ञापन के साथ ही उन अध्यापकों की सूची भी है जो परेशान हैं। इस अवसर पर रामकिशोर सिंह, अमित श्रीवास्तव, शिवनरायन भदौरिया व नीरज यादव उपस्थित रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





