पीएम युवाओं को देंगे 62 हजार करोड़ की सौगात – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को युवाओं से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं शुरू करेंगे। 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा केंद्रित इन परियोजनाओं से शिक्षा, कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री 60,000 करोड़ लागत से पीएम-सेतु की शुरुआत करेंगे। इसके तहत देश के 1,000 सरकारी आईटीआई आधुनिक बनेंगे। 200 आईटीआई ‘हब’ होंगे और 800 आईटीआई उनसे जुड़े रहेंगे। हर हब में नई तकनीक, डिजिटल लर्निंग, इनोवेशन सेंटर, प्रशिक्षकों के लिए ट्रेनिंग सेंटर, इन्क्यूबेशन और प्लेसमेंट सर्विस होगी। इसे विश्व बैंक और एशियन विकास बैंक भी आर्थिक सहयोग देंगे। पटना और दरभंगा आईटीआई पर विशेष ध्यान होगा।

पीएम मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें बच्चों को 12 प्रमुख सेक्टर जैसे आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment