69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने रविवार को भी ईको गार्डेन में धरना जारी रखा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने की विसंगति के कारण अभ्यर्थी दर -दर की ठोकर खा रहे हैं, जबकि हाईकोर्ट की डबल बेंच ने निर्णय हमारे पक्ष में सुनाया है।
अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हम यहीं मांग कर रहे हैं कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में हमारा पक्ष मजबूती के साथ रखे और मामला जल्द निस्तारित कराए। मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होना है। हाईकोर्ट से निर्णय आने से पहले भी अभ्यर्थियों ने लगातार 640 दिन प्रदर्शन और भूख हड़ताल की थी।
अब एक बार फिर 25 जनवरी से इन अभ्यर्थियों का धरना जारी है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश सभी उनके पक्ष में हैं। लेकिन फिर भी आरक्षित वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा और हमें हमारे पदों पर नियुक्ति नहीं दी जा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)




