परिषदीय विद्यालयों में चार्ट व कैलेंडर की मदद से कक्षा एक के बच्चे करेंगे पढ़ाई

primarymaster.in


 ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को मानसिक रूप से पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के लिए मनोरंजक गतिविधियां होंगी। अंकों व अक्षरों का ज्ञान उन्हें खेल-खेल में सिखाया जाएगा। चार्ट व कैलेंडर की मदद से उनके समझने की क्षमता को बेहतर की जाएगी।

जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इनमें करीब 1.71 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा है। अब प्री कक्षा से कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को मानसिक रूप से पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए मनोरंजक गतिविधियां कराकर शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाई जाएगी। 

कलात्मक गतिविधियों, कहानी पाठ और खेलकूद के जरिये पढ़ाई कराते हुए कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले छात्रों को विद्यालय के वातावरण के अनुकूल तैयार किया जाएगा। अंकों व अक्षरों के ज्ञान के साथ ही उन्हें खेल-खेल में सिखाया, कार्टून पात्रों की मदद से अक्षर ज्ञान, चार्ट व कैलेंडर की मदद से उनके समझने की क्षमता बेहतर और बिग बुक की मदद से फल, फूल, पशु व पक्षियों की पहचान कराई जाएगी। इसके बाद बच्चे कक्षा एक का पाठ्यक्रम को पढ़ेंगे। यह प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र की की जाएगी। शासन के निर्देश पर इस प्रक्रिया को अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र से शुरू करने की कवायद में विभाग जुट गया है। इसके साथ नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत विद्या प्रवेश कार्यक्रम से होगी। शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों में समझने की क्षमता बेहतर किया जाएगा।

परिषदीय विद्यालयों में चार्ट व कैलेंडर की मदद से कक्षा एक के बच्चे करेंगे पढ़ाई

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment