स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी के 1170 पदों पर होगी भर्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज, कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ग्रेड ‘डी’ परीक्षा-2026 के लिए संभावित रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। दोनों ग्रेडों को मिलाकर कुल 1170 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्रेड ‘डी’ के 1021 और ग्रेड ‘सी’ के 149 पद शामिल हैं। ग्रेड ‘डी’ में अनारक्षित (यूआर) वर्ग के लिए 468, ओबीसी के लिए 233, एससी के लिए 133, एसटी के लिए 78 तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 109 पद होंगे। वहीं, ग्रेड ‘सी’ के लिए 149 पदों में में अनारक्षित के 91, ओबीसी के 24, एससी के 20, एसटी के तीन और ईडब्ल्यूएस के 11 पद शामिल हैं। ग्रेड ‘सी’ में सबसे अधिक 46 पद इंटेलिजेंस ब्यूरो में, 39 पद राजस्व विभाग तथा 24 पद विदेश मंत्रालय में उपलब्ध हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment