कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन कल से
● हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट दोनों, इंटर में होगी सिर्फ कम्पार्टमेंट परीक्षा
लखनऊ/ प्रयागराज, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन छह जून से शुरू होंगे। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 27 जून की मध्यरात्रि तक आवेदन किया जा सकेगा।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट दोनों होगा। इम्प्रूवमेंट में एक और कम्पार्टमेंट में दो विषय में फेल छात्र शामिल होंगे पर वे परीक्षा इनमें से किसी एक विषय में ही दे सकेंगे। इसका परीक्षा शुल्क 256 रुपये है। इंटर में सिर्फ कम्पार्टमेंट परीक्षा होगी, जिसमें परीक्षार्थी किसी एक विषय/प्रश्न पत्र में परीक्षा दे सकते हैं। इसकी फीस 306 रुपये होगी।
चालान से जमा होगी फीस
फीस चालान के माध्यम से ट्रेजरी में जमा कर चालान की प्रति अपलोड करनी होगी। चालान की प्रति के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी क्षेत्रीय कार्यालय को पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





