बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत स्थायी और अनुबंधित शिक्षकों / कार्मिकों को भारतीय स्टेट बैंक के सैलरी पैकेज एकाउन्ट लाभ प्रदान किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य Memorandum of Understanding (MoU) का निष्पादन
मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुदेशक सम्मान समारोह में शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशक जैसे कार्मिकों के लिए उनके सैलरी खाते के आधार पर बैंको से कार्मिकों के सामाजिक सुरक्षा के लिए सुविधाएं प्राप्त करने हेतु बैंको से वार्ता करने हेतु प्रेरित किया गया। जिसके कम में बैंकों से प्रस्ताव प्राप्त कर अध्ययन किया गया, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक का प्रस्ताव उचित पाया गया।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अन्तर्गत सैलरी खाते के आधार पर स्टेट गर्वन्मेन्ट सैलरी पैकेज में बेसिक शिक्षा विभाग के स्थायी कार्मिकों यथा शिक्षक एवं शासकीय कार्मिक तथा अनुबंधित कार्मिकों यथा शिक्षामित्र, अंशकालिक अनुदेशक, समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत कार्यरत समस्त कार्मिकों तथा मध्यान्ह पोषाहार योजनान्तर्गत कार्यरत रसोईया व अन्य समस्त अनुबंधित कार्मिक आच्छादित होंगे।
इस प्रकार इस योजना के अन्तर्गत लगभग 4.50 लाख स्थायी कार्मिक तथा 5.5 लाख अनुबंधित कार्मिक लगभग 10 लाख कुल कार्मिक लाभान्वित होंगे।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार सैलरी पैकेज के अन्तर्गत स्थायी कार्मिकों, जिनकी नेट सैलरी रू0 10 हजार से अधिक है उन्हें रू0 10 लाख का Group Term Life Insurance Cover, रू० 1 करोड़ का Personal Accident Insurance Cover, रु० 1 करोड़ का Permanent Disablility Cover, रू0 1.6 करोड़ का Air Accident Cover के साथ-साथ किसी अनहोनी की दशा में कार्मिक के बच्चों की शिक्षा तथा पुत्रियों के विवाह के लिए भी Aid On Cover प्रदान किया गया है।
संविदा कार्मिकों के लिए नेट मासिक वेतन रू0 10 हजार से अधिक होने की दशा में रू0 30 लाख तक का Personal Accident Insurance Cover, स्थायी / आंशिक विकलांगता की दशा में रू0 30 लाख रू0 15 लाख का Insurance Cover, Air Accident की दशा में रू0 30 लाख का Insurance Cover तथा कार्मिक के साथ किसी अनहोनी की दशा में कार्मिक के बच्चों की शिक्षा तथा पुत्रियों के विवाह के लिए भी Aid On Cover प्रदान किये गये हैं।
प्रतिमाह रू० 10 हजार से कम नेट मासिक वेतन वाले कार्मिकों को जीरो बैलेन्स एकाउन्ट तथा Rupay Debit Card के आधार पर रू० 1 लाख का Insurance Cover प्रदान किया जायेगा।
उपरोक्त लाभों को प्राप्त करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक Memorandum of Understanding निष्पादन किया जायेगा। जिन कार्मिकों के वेतन खाते भारतीय स्टेट बैंक में पूर्व से खुले हैं, उन्हें सैलरी पैकेज में बदला जायेगा तथा जिन कार्मिकों के वेतन खाते भारतीय स्टेट बैंक में नहीं हैं, उन कार्मिकों को अपना वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक में खोलने हेतु प्रेरित किया जायेगा, ताकि वे कार्मिक भी अन्य कार्मिकों की भांति Memorandum of Understanding के अन्तर्गत प्रदत्त सभी लाभ प्राप्त कर सकें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






