शिक्षक भर्ती में आरक्षण मुद्दे पर बेसिक शिक्षामंत्री से मिले अभ्यर्थी
राष्ट्रीय जागरण, लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को ज्ञापन दिया।
इसमें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुतियों की प्रति भी देते हुए भर्ती में विसंगतियां दूर करने और आयोग की सिफारिशों के अनुरूप जल्द निर्णय लेने की मांग की।
अभ्यर्थियों के अनुसार, मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार आयोग की संस्तुतियों पर गंभीरता से विचार कर रही है।
अभ्यर्थी तूफान सिंह ने मांग की कि ओबीसी अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट देकर 150 में 60 अंक (40 प्रतिशत) पर परिणाम संशोधित कर नई चयन सूची जारी की जाए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



