औरैया। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में छात्र नामांकन में वृद्धि न होने को लेकर अधिकारी सख्त नजर आ रहे हैं। बीएसए ने जहां इस मसले को लेकर जिले के 76 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका है। वहीं इन स्कूलों की जांच भी बैठाई है। ताकि बरती जा रही सुस्ती को दूर किया जा सके। लापरवाही पर कार्रवाई भी तय हो सके।
हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में छात्र नामांकन को लेकर समीक्षा की गई थी। इसमें जिले के 76 परिषदीय स्कूलों में छात्र नामांकन में पिछले साल के मुकाबले गिरावट पाई गई थी। वहीं नए दाखिले को लेकर स्कूलों में कुछ खास प्रगति नहीं पाई गई थी। ऐसे में बीएसए संजीव कुमार ने इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पहले नोटिस जारी करते हुए जुलाई माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी थी। स्कूल चलो अभियान के शेष बचे दिनों में छात्र नामांकन में बढ़ोतरी करने की चेतावनी दी थी।
इसके बावजूद सुस्ती बने रहने पर बीएसए ने अब इनका जुलाई माह का वेतन भी रोक दिया है। इसके साथ ही बीईओ को इन स्कूलों की जांच सौंपी है। ताकि समुचित रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई हो सके। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि छात्र नामांकन न बढ़ने को लेकर 76 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का फिलहाल वेतन रोका गया है। इसके साथ ही इन स्कूलों में बीईओ को भी निरीक्षण करते हुए जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई तय की जा सके।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


