शिक्षामित्रों से लखनऊ कूच का आह्वान

primarymaster.in

Updated on:


 पडरौना। जूनियर हाईस्कूल पडरौना में सोमवार को शिक्षामित्रों की बैठक हुई। लखनऊ कूच का आह्वान किया गया। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के लिए कूच करने की रणनीति बनाई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आश्वासन के बाद भी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। शिक्षामित्र अल्प मानदेय में अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक कर रहे रहे हैं। लेकिन, अब शिक्षामित्र अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ चलने की अपील की गई। बताया गया कि चार सितंबर को जिला मुख्यालय से लखनऊ के लिए बस रवाना होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष पूनम मिश्रा, मंडल महामंत्री ओंकार पासवान ने शिक्षामित्रों को संगठित होकर लखनऊ चलने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से सुजीत राव, राजकुमार पांडेय, शेषनाथ जायसवाल, गोविंद यादव, अमित मिश्रा, जिला महामंत्री रीता विश्वकर्मा, शालू सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश्वर यादव, दिनेश शर्मा, प्रमिला देवी, सत्यवती पांडेय, विमला राय, नर्वदा सिंह, नीलम गुप्ता, आभा सिंह, ममता पटेल, संजय यादव, संतोष चौहान, मुन्ना प्रसाद, उमेश प्रसाद, रंजित कुमार, सर्वेश पांडेय, कामेश्वर ओझा, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Primary ka master: शिक्षामित्रों से लखनऊ कूच का आह्वान

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment