चप्पल फेंकतीं प्रधानाध्यापक का वीडियो प्रसारित

primarymaster.in


 हरगांव (सीतापुर): एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो

रहा है। इसमें एक युवती विद्यालय में प्रवेश करने के बाद बच्चों के बीच कुर्सी पर बैठतीं हैं। इसके बाद अचानक पैर से चप्पल निकालकर एक सहायक अध्यापक की तरफ फेंकती दिखतीं हैं। वीडियो हरगांव के प्राथमिक विद्यालय नवीनगर का बताया जा रहा है। चप्पल फेंकने वाली प्रधानाध्यापक नईमा खातून हैं। वह सहायक अध्यापक उस्मान के ऊपर चप्पल फेंक रहीं हैं। प्राथमिक विद्यालय नवीनगर में 125 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक के अलावा तीन सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र की तैनाती है।

सहायक अध्यापक उस्मान ने बताया प्रधानाध्यापक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनकी दवा चल रही है। विद्यालय स्टाफ व अभिभावकों से अक्सर विवाद करने लगती हैं। दो बार पुलिस कर्मी आ चुके हैं। उच्च अधिकारी दो बार प्रतिकूल प्रविष्टि दे चुके हैं। वार्षिक वेतन वृद्धि भी अवरुद्ध किया जा चुका है। फिर भी व्यवहार में सुधार

नहीं है। 15 दिन पहले उनके साथ अभद्रता की थी, चप्पल फेंककर मार दी थी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। उनके आने जाने का समय भी निश्चित नहीं है। इससे विद्यालय में पढ़ाई चौपट है। इस समस्या से उनके परिवारजन भी परेशान हैं।

छात्रा को मारी जूती फिर मांगी माफी एक माह पहले कक्षा तीन की छात्रा को जूती मार दी थी। इसकी जानकारी होने पर शशि के परिवारजन विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक ने शशि के पैर छूकर माफी मांगी थी।

प्रधानाध्यापक का मानसिक रोग का इलाज चल रहा है। इस वजह से वह कुछ परेशान रहती हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रकरण की जानकारी है।

– गुल जहां,

प्रधान नबीनगर

विद्यालय का वीडियो प्रसारित होने के बाद जांच की थी। प्रधानाध्यापक का व्यवहार ठीक नहीं है। मानसिक रोग की समस्या पता चली है। बीएसए को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। उनके स्तर से कार्रवाई होगी।

– रमाकांत मौर्य, बीईओ, हरगांव

– प्रकरण संज्ञान में आया है। शिकायतों पर पूर्व में दंडित किया जा चुका है। सुधार न होने पर मेडिकल बोर्ड से जांच कराकर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए

चप्पल फेंकतीं प्रधानाध्यापक का वीडियो प्रसारित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment