आवेदन शुल्क
● 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसका लिंक आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।
वायुसेना ने ‘अग्निवीर वायु’ की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां बैच 01/2027 के तहत की जाएंगी। अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 03 मार्च 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 मार्च 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 01 फरवरी 2026 थी।
योग्यता (विज्ञान विषय के अनुसार)
●न्यूनतम 50% अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों से 12वीं की परीक्षा पास की हो। अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक हों। या
● 50% अंकों के साथ मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/आईटी/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /ऑटोमोबाइलमें तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।
●डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी एक विषय के तौर पर पढ़ा हो और इसमें 50% अंक प्राप्त हो। अगर अभ्यर्थी ने डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी का एक विषय के तौर पर अध्ययन नहीं किया है तो दसवीं स्तर पर अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त हों।
वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं
पहले वर्ष : 30 हजार रुपये प्रति माह।
दूसरे वर्ष : 33000 रुपये प्रति माह।
तीसरे वर्ष : 36500 रुपये प्रति माह।
आखिरी वर्ष: 40000 रुपये प्रति माह।
आयु सीमा
●अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2006 और 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो।
चयन प्रक्रिया
●ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अडेप्टेबिलिटी टेस्ट-1 और 2 और चिकित्सा परीक्षण होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●भारतीय वायुसेना की वेबसाइट (https://iafrecruitment.edcil.co.in) पर जाएं। अब JOIN AS के नीचे Agniveervayu पर क्लिक करें।
●होमपेज पर Announcement टैब पर क्लिक करें। नई विंडो में Corrigendum For Age Ext ension Upto 22 Years For AGNIVE ERVAYU INTAKE 01/2027… पर क्लिक करें।
●नये पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़कर योग्यता जांचें।
●पिछले पेज पर आएं और Online Registration For AGNIVEERV AYU INTAKE 01/ 2027 commencing at 1100… के आगे [CLICK HERE] पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर Register Here पर क्लिक कर पंजीकरण के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




