अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आठ मार्च को महिला अभ्यर्थियों के लिए खासतौर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियां महिलाओं-युवतियों का अधिकतम 33 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर चयन करने आ रही है। आई प्रोसेस नाम की कंपनी 18 से 30 आयु की स्नातक व परास्नातक 200 अभ्यर्थियों का 14500 से 33000 प्रतिमाह पर टेली सेल्स ऑफिसर/कस्टमर केयर ऑफिसर पद पर चयन करेगी।
एटीसी टायर्स 18 से 28 साल की डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी, बए, एमए, बीकॉम और एमकॉम पास 200 अभ्यर्थियों को 19500 से 23000 प्रतिमाह पर मशीन ऑपरेटर के पद पर गुजरात में नौकरी देगी। नूमैक्स स्किल मैनेजमेंट व शारदा कंसल्टेंसी ट्रेनी समेत विभिन्न 500-500 पदों पर जबकि टीम लीज मशीन ऑपरेटर और एसोसिएट के 250 पदों पर 18 से 30 साल की 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और सभी स्नातक को 15 हजार से 22500 रुपये प्रतिमाह पर नौकरी देगी। मेला पटल प्रभारी मारूफ अहमद ने बताया कि महिला अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकती हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




