वित्तीय साक्षरता में कुशल होंगी बालिकाएं, मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रतापगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल कुशलता में दक्ष किया जाएगा। ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण पूरी करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

जिले में 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में 100-100 बालिकाएं पंजीकृत हैं। संडवाचंद्रिका और लक्ष्मणपुर स्थित

विद्यालय में 200-200 बालिकाएं पंजीकृत हैं। यूनिसेफ की ओर से वित्तीय साक्षरता और डिजिटल कुशलता का ऑनलाइन कोर्स तैयार किया गया है। वित्तीय साक्षरता के 12 अध्याय व डिजिटल कुशलता के आठ अध्यायों का प्रशिक्षण बालिकाओं को दिया जाएगा। यह कोर्स यूनिसेफ के युवा केंद्रित

प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। वित्तीय लेनदेन, बचत व ऋण लेने, निवेश, प्रबंधन कौशल और वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी दी जाएगी। साल भर चलने वाले प्रशिक्षण में बालिकाओं को ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए बालिकाओं के पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment