प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में कुल 7217 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता व माप परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आयोग के अनुसार परीक्षा 7 से 12 जनवरी तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने के कारण अंकों के नॉर्मलाइजेशन के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया गया।
अनारक्षित (ओपन) वर्ग में 4288 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं। पूर्व सैनिक (ईएसएम) श्रेणी में 587 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। महिला (ओपन) वर्ग से 2342 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है।
आयोग ने बताया कि दो अभ्यर्थियों का परिणाम संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोक दिया गया है, जबकि परीक्षा में अनियमितता पाए जाने पर 51 अभ्यर्थियों के परिणाम निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न कारणों से 13 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी भी रद्द कर दी गई है। (संवाद)
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






