विलय वाले स्कूलों में करेंगे ध्वजारोहणः अखिलेश – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जय प्रकाश नारायण की स्मृति में बने जेपीएनआईसी सेंटर को बर्बाद कर भाजपा किस मुंह से बिहार में वोट मांगेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दु मुस्लिम एका के विरोधी लोग ही जेपीएनआईसी के विरोधी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन बूथों पर भाजपा हार रही है, उन्हीं बूथ वाले स्कूल बंद कर रही है। सपा ने तय किया है कि 15 अगस्त को ऐसे सभी 5000 स्कूल में झंडा फहराया जाएगा और भाजपा की साजिश को बेनकाब किया जाएगा। अखिलेश यादव ने यह बातें शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर वोटर लिस्ट को लेकर धांधली कर रही है। भाजपा हर चुनाव में बेईमानी का नया तरीका लेकर आती है। हम समाजवादियों की नजर वोटर लिस्ट पर हैं।

सोने के कारोबार वाले मारे जा रहे उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोने का

कारोबार करने वाले और सोनार सबसे ज्यादा मारे जा रहे है। उनके साथ लूट और हत्या की घटनाएं हो रही है। सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक खनिजों की लूट चल रही है। जल जीवन मिशन भाजपा के लूट का मिशन है। टंकियां गिर रही है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनाकर भ्रष्टाचार करके पैसे बनाने का खेल चल रहा है।

भाषा के मुद्दे पर सियासी लाभ लेने की कोशिश

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा है कि हम चाहते हैं कि हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड, उर्दू समेत सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान हो। भाषाओं के मुद्दे को उठाकर भाजपा के लोग राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। भाजपा जानबूझकर राजनीतिक लाभके लिए इस मुद्दे को बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा जेपीएनआईसी की बिल्डिंग का हर फ्लोर एक एक क्षेत्रीय भाषा के प्रचार प्रसार के लिए आवंटित कर देना चाहिए

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment