परिषदीय स्कूलों में स्थानांतरित होंगे 15613 आंगनबाड़ी केंद्र

primarymaster.in


 लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में 15613 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित कर बालवाटिका के रूप में चलाया जाएगा। यहां तीन से छह साल तक के बच्चे पढ़ेंगे। यह केंद्र परिषदीय स्कूलों के 200 मीटर के दायरे में स्थित हैं और गैर विभागीय भवन में चल रहे हैं।

महानिदेशक स्कूली शिक्षा व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय की ओर से इस संबंध में मंगलवार को संयुक्त आदेश जारी किया गया। हॉट एंड कुक्ड मील पोर्टल पर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की जा रही है। जिसके तहत जो आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय स्कूलों में स्थानांतरित किए जा रहे हैं उन्हें विद्यालय में अलग कक्षा कक्ष दिया जाएगा। जिसमें बिजली की व्यवस्था होगी। बाल वाटिका के बच्चे भी भौतिक संसाधन जैसे शुद्ध पेयजल, शौचालय व खेलने के स्थान आदि का प्रयोग कर सकेंगे। हॉट एंड कुक्ड मील के तहत इन्हें मिड डे मील भी परोसा जाएगा।

 यूपी में कुल189208 आंगनबाड़ी केंद्र हैं और इसमें से 164480 आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग का काम पूरा किया जा चुका है। अभी तक मैप की गई आंगनबाड़ी केंद्रों में से 15613 केंद्र परिषदीय स्कूलों से 200 मीटर तक की दूरी पर स्थित हैं।

यह केंद्र दूसरे विभागीय भवनों में चलाए जा रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों व कंपोजिट स्कूलों के परिसरों में यह आंगनबाड़ी केंद्र अब बाल वाटिका के रूप में चलेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक हर्षिता माथुर की ओर से इस संबंध में मंगलवार को संयुक्त आदेश जारी किए गए हैं।

परिषदीय स्कूलों में स्थानांतरित होंगे 15613 आंगनबाड़ी केंद्र

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Midare – Senior Care & Medical WordPress Theme Midone – Tailwind CSS Vuejs 3 Admin Dashboard Template + HTML Version Miex – Creative Agency WordPress Mighty Tables | Add sorting, search, filters, and highlighting to your tables Mighty URL Shortener | Short URL Script MIH – Personal Portfolio & Resume Template Kit Miju – Conscious Product Elementor Template Kit Mikado One – Multipurpose Business WordPress Theme Miker – Movie & Film Studio Elementor Template Kit Mikrospa – Spa & Massage Elementor Template Kit