शिक्षक पदोन्नति सूची में बड़ी गड़बड़ी, जन्मतिथि के दिन ही नौकरी की शुरुआत; स्कूल जाते रहे शिक्षक और सूची में दिखे निलंबित

primarymaster.in


 शिक्षक पदोन्नति सूची में बड़ी गड़बड़ी, जन्मतिथि के दिन ही नौकरी की शुरुआत; स्कूल जाते रहे शिक्षक और सूची में दिखे निलंबित

UP Teacher Promotion News: परिषदीय विद्यालयों के 9,249 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में सामने आईं कई खामियां, गलत नियुक्ति तिथि और निलंबन दर्ज होने से शिक्षकों में नाराजगी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में करीब दस साल के लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन हरदोई जिले में तैयार की गई वरिष्ठता सूची में कई गंभीर खामियां सामने आने से पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहीं शिक्षक की जन्मतिथि को ही नौकरी शुरू होने की तारीख बता दिया गया है, तो कहीं बहाल हो चुके शिक्षक को सूची में निलंबित दर्शाया गया है।

शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति के लिए तैयार वरिष्ठता सूची में इस तरह की गलतियां उनके सेवा संबंधी रिकॉर्ड और पदोन्नति की पात्रता को प्रभावित कर सकती हैं।

9,249 शिक्षकों की बनाई गई वरिष्ठता सूची

जिले में कुल 3,446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 9,249 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार की गई है।

इसमें प्राथमिक स्तर के 6,035 शिक्षक और जूनियर स्तर के 3,214 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। सूची सेवा अवधि और अर्हता के आधार पर तैयार की गई है।

दो मामलों में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

केस-1: जन्मतिथि को ही नियुक्ति तिथि दर्शाया

माधौगंज विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत केशव कुमार नैथानी की जन्मतिथि 17 मार्च 1978 है। लेकिन वरिष्ठता सूची में यही तारीख और वर्ष उनकी मौलिक नियुक्ति में भी दर्ज कर दिया गया है।

केस-2: बहाल शिक्षक को दिखाया निलंबित

टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा के सहायक अध्यापक राजेश कुमार निर्मल को सूची में निलंबित दिखाया गया है, जबकि वह बहाल हो चुके हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में है और वह शिक्षण कार्य भी कर रहे हैं।

25 शिक्षकों की जन्मतिथि में भी गड़बड़ी

सूची में केवल नियुक्ति तिथि और निलंबन संबंधी त्रुटियां ही नहीं, बल्कि 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं के जन्मदिन और माह में भी बदलाव दर्ज होने की बात सामने आई है।

इससे संबंधित शिक्षक अपनी सेवा संबंधी जानकारी को लेकर परेशान हैं।

अंतिम वरिष्ठता सूची से पहले मिलेगा संशोधन का मौका

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा के अनुसार अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। इसमें जिन शिक्षकों को कोई त्रुटि दिखाई दे रही है, उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। जिन शिक्षकों की सूची में गलतियां होंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा। इसके लिए बीईओ की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।

शिक्षकों को उम्मीद है कि पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ने से पहले सभी त्रुटियों को ठीक किया जाएगा, ताकि किसी पात्र शिक्षक के साथ अन्याय न हो।

शिक्षक पदोन्नति सूची में बड़ी गड़बड़ी, जन्मतिथि के दिन ही नौकरी की शुरुआत; स्कूल जाते रहे शिक्षक और सूची में दिखे निलंबित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Handy – Handmade Shop WordPress WooCommerce Theme Handy Shop – Digital RTL Responsive WooComerce WordPress Theme Handyman Builder Plumber & Repair Service Elementor Template Kit Haney – Beekeeping and Honey Shop Theme Hanga - Construction & Building Elementor Template Kit Hangar – Aviation & Flight School Elementor Template Kit Hanio – Honey & Sweets Store WordPress Theme Hanio - Sweets & Pastry Shop WordPress Theme Hanoistore – Supermarket Responsive WooEcommerce WordPress Theme Hanta – Beekeeping and Honey Shop WordPress Theme