छात्र संख्या ज्यादा होने पर ही मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

primarymaster.in


 महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक 15 फरवरी तक राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्राथमिक विद्यालयों में 150, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 105 और कंपोजिट विद्यालयों में विद्यार्थियों की नामांकन संख्या 255 होना जरूरी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। नवीन गाइडलाइन के तहत ही आवेदन किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में 840 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए वही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जो कम से कम 15 वर्ष से सेवा में हों और सेवानिवृत्त होने में न्यूनतम पांच वर्ष शेष हो।

16 फरवरी से 31 मार्च तक जिलास्तरीय चयन समितियां तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेंगी। इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने ब्लाॅक में सभी विद्यालयों के शिक्षकों को आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराएं।

छात्र संख्या ज्यादा होने पर ही मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment