मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को महिला प्रधान के साथ’ विषयक आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने महिला प्रधानों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। राज्य सरकार महिला प्रधानों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहल को लागू कर रही है, जिससे वे अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और महिला अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने महिला प्रधानों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रधानों के लिए ‘ऊर्जा, विकास की बात महिला प्रधान के साथ’ विषयक आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला प्रधानों को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया।
सी-3 की कार्यकारी निदेशक डा. अपराजिता गोगोई ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने में संस्था के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




