अल्पसंख्यक संस्थाओं की मान्यता के लिए यू-राइज पोर्टल पर 30 मई तक करें आवेदन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2026-27 के लिए निजी क्षेत्र की संबद्ध संस्थाओं को अल्पसंख्यक संस्था के रूप में मान्यता दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्राविधिक शिक्षा अनुभाग ने शासनादेश जारी कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

परिषद सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग, नई दिल्ली द्वारा घोषित संस्थाओं को राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक संस्था का मान्यता देने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए यू-राइज पोर्टल www.urise.up.gov.in को 30 मई तक खोला गया है। आवेदन के साथ संस्थाओं को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग को भेजा आवेदन पत्र, आयोग द्वारा जारी प्रमाणपत्र, 100 रुपये के गैर न्यायिक स्टाम्प पर शपथ-पत्र, संस्था का बायलॉज, प्रबंध समिति का विवरण व सदस्यों के अल्पसंख्यक होने के प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। ब्यूरो

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment