मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना – पंजीकरण एवं कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

सभी पात्र कार्मिक कृपया निम्न प्रक्रिया का पालन करें:

*🔹 चरण-1 : पोर्टल पर पंजीकरण

वेबसाइट खोलें: http://cmtcts.upsdc.gov.in

“Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card” पर क्लिक करें।

सेवा संबंधी एवं व्यक्तिगत विवरण भरें।

Save and Next पर क्लिक करें।

आश्रित (Dependent) जोड़ने हेतु Add Dependents विकल्प चुनें।

यदि आश्रित जोड़ना है तो YES चुनें और Next पर क्लिक करें।

आश्रित का विवरण भरकर Add Dependent पर क्लिक करें।

सभी आश्रित जोड़ने के बाद Submit पर क्लिक करें।

*🔹 चरण-2 : अनुमोदन प्रक्रिया*

✅ आवेदन सबमिट होने पर BEO को स्वतः भेजा जाएगा।

✅ BEO अनुमोदन के बाद आवेदन BSA को भेजेंगे।

✅ BSA द्वारा अंतिम अनुमोदन किया जाएगा।

✅ प्रत्येक चरण की सूचना SMS द्वारा मिलेगी।

*🔹 चरण-3 : Family ID प्राप्त करना*

BSA अनुमोदन के बाद SMS द्वारा Family ID प्राप्त होगी।

NHA Beneficiary Portal खोलें:

https://beneficiary.nha.gov.in

मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

Scheme Name में PMJAY चुनें।

संबंधित Sub-Scheme चुनें।

State एवं District चुनें।

SMS से प्राप्त Family ID दर्ज करें।

Captcha भरकर Submit करें।

🔹 चरण-4 : Aadhaar e-KYC एवं कार्ड डाउनलोड

प्रत्येक सदस्य के नाम के सामने Do e-KYC पर क्लिक करें।

आधार आधारित e-KYC पूर्ण करें।

निर्देशानुसार Live Photo कैप्चर करें।

e-KYC सफल होने पर स्थिति Download में बदल जाएगी।

Download बटन पर क्लिक कर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करें।

*⚠️ ध्यान दें:*

शिक्षक/कार्मिक एवं सभी आश्रितों का विवरण आधार कार्ड के अनुसार ही भरें।

मोबाइल नंबर सक्रिय रखें, सभी सूचनाएँ SMS द्वारा प्राप्त होंगी।

पंजीकरण एवं e-KYC शीघ्र पूर्ण करें।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment