इलेक्शन कमीशन के निर्देशानुसार BLO App में DSE (Demographic Similar Entries) यानी एक जैसे नाम वाले वोटर्स के वेरिफिकेशन का नया टैब चालू कर दिया गया है। सभी को यह कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है।
🛠️ वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step Guide):
1️⃣ ऐप अपडेट करें: सबसे पहले Google Play Store से अपना BLO App अपडेट करें और लॉगिन करें।
2️⃣ DSE टैब खोलें: होम स्क्रीन पर दिख रहे DSE ऑप्शन में जाएं और Checklist Submission पर क्लिक करें। यहाँ आपको Pending लिस्ट दिखाई देगी।
3️⃣ वोटर्स की पहचान और एक्शन:
• 🔵 ब्लू लाइन वाले वोटर (आपके भाग के): इन पर क्लिक करके फिजिकल वेरिफिकेशन करें। अगर वोटर सही है तो Action और Remark में “Original” सेलेक्ट करें। अगर वोटर मृत/शिफ्टेड/डूप्लकेट है, तो ASD (Absent/Shifted/Dead/Duplicate) चुनें। (नोट: Format A अपलोड करना जरूरी नहीं है)
• ⚪ व्हाइट लाइन वाले वोटर (अन्य भाग/AC के): चूंकि ये आपके क्षेत्र के नहीं हैं, इसलिए इनके Action और Remark दोनों में “No Information” सेलेक्ट करके सबमिट कर दें।
4️⃣ पेंडेंसी खत्म करें: एक-एक करके सभी नामों को सबमिट करें ताकि वे Pending से हटकर Completed लिस्ट में चले जाएं।
🚀 महत्वपूर्ण निर्देश: कोई भी गलत वेरिफिकेशन न करें। सभी साथी आज ही अपनी पेंडेंसी चेक करें और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

