लखनऊ, । आधार में दोबारा जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) में अपडेशन कराना पहले ही एक बड़ी चुनौती है, उस पर बीते तीन दिनों से अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोगों को आधार सेवा केन्द्र से वापस लौटना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें – सरप्लस समायोजन केस अपडेट: कोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग की सूची से असंतुष्ट, 20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
सोमवार को भी रतन स्क्वायर स्थित आधार सेवा केन्द्र से आसपास के जिलों से आये लोगों को दोपहर बाद वापस लौटना पड़ा। जबकि सुबह 10:25 तक और शाम करीब पांच बजे से सिस्टम चला, इस दौरान करीब 25 लोगों के आधार में दोबारा जन्मतिथि अपडेट भी हुई। आधार सेवा केन्द्र के मुताबिक यह तकनीकी समस्या लिमिट क्रॉस के यूनीवर्सल क्लाइंट साफ्टवेयर में अपग्रेडेशन होने के कारण उत्पन्न हुई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि यह आधार सर्वर का मामला नहीं है। आधार का सर्वर पूरी तरह से अपनी उच्च क्षमता के साथ काम कर रहा है। आधार नामांकन और अपडेशन सभी केन्द्रों पर निरंतर जारी हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





