ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालय के बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। आठ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से 1200-1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजेंगे। जिससे जिले के एक लाख 22 हजार 250 बच्चे लाभान्वित होंगे। पैसा आने पर बच्चे निशुल्क ड्रेस, बैग, जूता, मोजा की खरीदारी कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें – सभी शिक्षक अपने वेतन खाते को सैलरी पैकेज में परिवर्तित करा लें
ये भी पढ़ें – सीएम योगी की वीडियो कांफ्रेंसिंग कल। सोमवार रात 9 बजे से यूपी के समस्त अफसरों संग सीएम की वीसी।
ये भी पढ़ें – UP Basic Shiksha SBI Salary Package 2026: कर्मचारियों को मिलेगा ₹160 लाख तक बीमा कवर, जानें पूरी जानकारी
जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें एक लाख 33 हजार 316 बच्चे अभी तक पंजीकृत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक करीब 25 हजार नए बच्चों का प्रवेश हुआ है। इसके अलावा दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों का डेटा पहले से फीड है। अप्रैल में शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद से ही बच्चों का डेटा सुधारा जा रहा है। गर्मी की छुट्टी के बाद दुबारा विद्यालय खुल गए।
एक जुलाई से विद्यालयों में पूरी क्षमता से बच्चे आने लगे हैं। नए नामांकन वाले बच्चे अब भी दूसरे यूनिफार्म में ही विद्यालय पहुंच रहे हैं। अब उनको नया ड्रेस खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
आठ जुलाई को सीएम डीबीटी की रकम जारी करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि एक लाख 22 हजार 250 प्रोन्नत बच्चों का डाटा अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिला स्तर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। यहां पर करीब 50 से अधिक शिक्षकों को कैशलेस कार्ड दिया जाएगा। संवाद
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





