राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा, 50 शिक्षक सम्मानित

primarymaster.in


 राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा, 50 शिक्षक सम्मानित

दिल्ली, वि.सं.। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश भर से चुने गए शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। सम्मानित शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के प्रति सम्मान केवल बातों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे अमल में भी लाया जाना चाहिए। शिक्षकों और माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को इस तरह से शिक्षित करें कि वे हमेशा महिलाओं की गरिमा बनाए रखें। जीवन का अर्थ दूसरों के कल्याण के लिए काम करने में निहित है।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षिका को राष्ट्रीय पुरस्कार सौंपती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। 

50 शिक्षक सम्मानित

■ अविनाशा शर्मा, चारु मैनी (हरियाणा), सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश), पंकज कुमार गोयल, राजिंदर सिंह (पंजाब), बलजिंदर सिंह बराड़, हुकम चंद चौधरी (राजस्थान), कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड), चंद्रलेखा दामोदर मेखी (गोवा), चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर, विनय शशिकांत पटेल (गुजरात), माधव प्रसाद पटेल, सुनीता गौधा, सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश), के. शारदा (छत्तीसगढ़), नरसिम्हा मूर्ति एच.के. (कर्नाटक), द्विति चंद्र साहू, संतोष कुमार कर (ओडिशा), आशीष कुमार रॉय, प्रशांत कुमार मारिक (पश्चिम बंगाल), उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर), रविकांत द्विवेदी, श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश), डॉ. मिनाक्षी कुमारी, सिकेन्द्र कुमार सुमन (बिहार), के. सुमा

(अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), चारू शर्मा, पल्लवी शर्मा (दिल्ली), अशोक सेनगुप्ता, एचएन गिरीश, नारायणस्वामी आर (कर्नाटक), ज्योति (अरुणाचल प्रदेश), लेफिजो अपोन (नगालैंड), नंदिता चोंगथम (मणिपुर), यांकिता लामा (सिक्किम), जोसेफ वनलालहरूइया सेल (मिजोरम), एवरलास्टिंग पिंगरोप (मेघालय), डॉ. नानी गोपाल देबनाथ (त्रिपुरा), दीपेन खानिकर (असम), डॉ. आशा रानी (झारखंड), जिनु जॉर्ज (केरल), के. शिवप्रसाद (केरल), मिडी श्रीनिवास राव, सुरेश कुनाती (आंध्र प्रदेश), प्रभाकर रेड्डी पेसरा, थदुरी संपत कुमार (तेलंगाना), गोपीनाथ आर (तमिल), मुरलीधरन रमिया सेथुरमन (तमिल), मंतैया चिन्नी बेडके, सागर चित्तरंजन बागडे आर (महाराष्ट्र)।

राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा, 50 शिक्षक सम्मानित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment