हर साल अश्विनी माह की पूर्णिमा को बाल्मीकि जयंती लोग मानते हैं। इसी दिन महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना किया थे। इस अवसर प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और महर्षि वाल्मीकि को लोग याद भी करते हैं। इस साल 7 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी के घोषणा कर दिए हैं। सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज के अलावा विभाग बंद रहेंगे। यह निर्णय महर्षि वाल्मीकि की याद में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद
दिल्ली के सभी स्कूल 7 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज पर लागू होगा। इस अवसर पर राजधानी में महर्षि वाल्मीकि का सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने वाला है।
महर्षि वाल्मीकि कौन थे?
महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। वाल्मीकि ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की कथाओं को सुंदर छंदों में लिखा। जिसे आज भी हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वे संत, महर्षि और गुरु के रूप में भी लोगों के बीच प्रसिद्ध थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






